एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताछला में धूप में भी गिर रहे पत्थर

Tehri Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा (टिहरी)। चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेंजर जोन जानलेवा बने हुए हैं। कई जगहों पर हो रहे भूस्खलन से पत्थर गिरने से मार्ग पर कभी भी हादसा हो सकता है। रविवार को भी ताछला में पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहने से मार्ग बंद और खुलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-ऋषिकेश एनएच पर आमसेरा, खाड़ी और ताछला पर बारिश के कारण भूस्खलन धूप में भी हो रहा है। ताछला में इन दिनों पत्थर गिरने का क्रम थमता नजर नहीं आ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर वाहनों को यात्रा करने को मजबूर हैं। आमसेरा में भूस्खलन से मार्ग में भारी मात्रा में पानी इकट्ठा होने से दो पहिया वाहनों को गुजारना मुश्किल हो रहा है। बीआरओ के जेई केपी सिल्सवाल ने बताया कि ताछला में पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देखते हुए जेसीबी और पुलिस की व्यवस्था की गई है। खतरा बढ़ने पर लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें