एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मदद पहुंचाने का कार्य तेज करे सरकार:सांसद

Tehri Updated Thu, 04 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। आपदा प्रभावित क्षेत्र उत्तरकाशी और भिलंगना का दौरा कर जिला मुख्यालय पहुंची सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि आपदा से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के बाद अब सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल करने का कार्य तेज करना चाहिए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति दयनीय है। पिछली आपदा के घावों को भरा जाता तो इस समय इतना नुकसान नहीं होता। जगह-जगह सड़कें बंद हैं, हजारों नाली खेती बह गई। सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में सड़क खोलने और बिजली-पानी पहुंचाने के साथ राहत कार्य तेज करना चाहिए। सांसद ने कहा कि डीएम को बूढ़ाकेदार और घुत्तू में नदी के बहाव को रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व आपदा मंत्री खजान दास ने कहा कि 9 साल बाद भी दो डॉप्लर रडार नहीं लग पाए हैं। प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा हर गांव में सर्वेक्षण टीम भेजकर नुकसान के आंकड़े एकत्रित करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, राजेश डियूंडी, दिनेश डोभाल, संजय नेगी, अनुसूया नौटियाल, विजय कठैत, कुसुम चौहान, विनोद रतूड़ी, अजयपाल नेगी और अनीता कंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें