नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लाक के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में क्यारी संकुल के खिलाडियों को दबदबा रहा।
सरदार सिंह रावत इंटर कालेज में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में मोगी, श्रीकोट, म्याणी, द्वारगढ़ कैंपटी, क्यारी संकुल के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। दस वर्षीय बालक वर्ग की कबड्डी में क्यारी प्रथम और द्वारगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में क्यारी प्रथम और मोगी दूसरे स्थान पर रहा। 14 वर्षीय बालक वर्ग में म्याणी प्रथम और द्वारगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में द्वारगढ़ ने पहला और मोगी ने दूसरा स्थान पाया। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी, डा. वीरेंद्र सिंह रावत ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल समन्वयक दिनेश कैंतुरा, अमित गुप्ता, जोत सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, सीआरसी युद्धवीर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।