लंबगांव (टिहरी)। केदारनाथ आपदा के दौरान सोनप्रयाग से लापता हुए प्रतापनगर के ओखला गांव के नत्थी सिंह धनाई, गंभीर सिंह रावत, पुरणी दास के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा न मिलने पर प्रभावित परिवारों ने आक्रोश जताया। राजीव सेमवाल और शिव सिंह बिष्ट ने डीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि लापता लोग केदारनाथ में मजदूरी का काम करते थे और इससे ही परिवार का भरण-पोषण होता था। सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता न मिलने पर परिजनों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद देने की मांग की।
और पढ़ें