एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण करवाना प्राथमिकता

Tehri Updated Thu, 29 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने पंचायत चुनाव, चारधाम यात्रा और कांवड़ मेला का सफलता पूर्वक संचालन करवाना पहली प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त एसपी मोहसिन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर बूथस्तर पर सुरक्षा उपलब्ध करवाकर चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला और चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपराध पर नियंत्रण लगाने और लंबित प्रकरणों की जांच प्राथमिकता से करें।
एसपी वर्ष 2005 के आइपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले उत्तरकाशी, बागेश्वर में एसपी सहित कई विभिन्न पदों पर रहे हैं। इस मौके पर सीओ नरेंद्रनगर एसएस चिनवान, थानाध्यक्ष एश्वर्यपाल, मो.अकरम, एलआईयू के निरीक्षक नित्यानंद जोशी, सुखपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें