एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मैंडखाल-क्यारदा खस्ताहाल, दिक्कत

Tehri Updated Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाक में मैंडखाल-लवाणी-क्यारदा मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं होने से लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने लोनिवि से सड़क से मलबा हटाने और चौड़ीकरण कराने की मांग की है। मैंडखाल-लवाणी-क्यारदा मोटर मार्ग का निर्माण पांच साल पहले किया गया था, लेकिन ग्रामीणों को इस मार्ग पर जोखिमभर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के भूरिया सिंह, जयपाल, राम प्रकाश, भजराम और प्रेमलाल आदि ने बताया कि मोटर मार्ग लवाणी, कस्तल, गाफर, भंडार्की और गैर के पास काफी संकरा होने के साथ ही जगह-जगह मलबे से अटा पड़ा है, जिससे छोटे वाहन चालकों को दून का सफर भय के साए में करना पड़ रहा है। उन्होंने लोनिवि से सड़क से मलबा हटाने और किसी दुर्घटना से बचने के लिए सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें