एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फांसी पर लटकर युवती ने की आत्महत्या

Tehri Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। रानीचौरी लामकोट गांव की एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन माह बाद युवती की शादी होनी थी। मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

लामकोट गांव निवासी कुशला दास की बेटी सुनीता (22) शनिवार सुबह 9.30 बजे शौच के लिए गांव से कुछ दूर गई हुई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो दोपहर 12 बजे उसकी मां ढूंढ खोज के लिए गई। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला। मां ने गांव के अन्य लोगाें को बुलाया। तब तक युवती की सांसे चल रही थी। परिजन उसे जिला चिकित्सालय बौराड़ी ला रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवती की दिसंबर में शादी होनी थी।
नवागर के युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की दूसरी जगह सगाई होने से प्रेमी और उसके बीच काफी दिनों से तकरार चल रही थी। परिजनों ने आशंका जताई कि प्रेमी से परेशान होकर उनकी बेटी ने मौत को गले लगाया है। हालांकि परिजनों की ओर से मामले में अभी तक राजस्व पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें