एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साहसिक खेल एकेडमी के निर्माण में तेजी

Tehri Updated Tue, 07 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित टिहरी दौरे को देखते ही निर्माण निगम हरकत में आ गया है। बेहद धीमी गति से चल रहे राजीव गांधी साहसिक खेल एकेडमी के निर्माण में तेजी आई है। एकेडमी के वाटर एडवेंचर सेंटर, एरो एडवेंचर और लैंड एडवेंचर सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटी कालोनी में 13 करोड़ 62 लाख 42 हजार की लागत से निर्माणाधीन साहसिक खेल एकेडमी का निर्माण नवंबर 2012 में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने शिलान्यास किया था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते निर्माण गति ने पकड़ पाया। करीब डेढ़ माह पूर्व से 10 अक्तूबर को कोटी कालोनी में सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। जिसके चलते कार्यदायी संस्था ने निर्माण में तेजी दिखाते हुए वाटर एडवेंचर सेंटर, एरो एडवेंचर सेंटर और लैंड एडवेंचर सेंटर के भवन का निर्माण पूरा कर साज-सज्जा में लग गया है।

एकेडमी का निर्माण 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लिए कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। झील को साहसिक गतिविधियों को केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन

-दिनेश धनै, पर्यटन मंत्री।

नौ और दस अक्तूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम 10 अक्तूबर को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उत्सव को सफल बनाने के लिए एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।
-युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी टिहरी।

झील के किनारे बैरिकेडिंग, जल पुलिस को तैनात किया गया है। वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां आने वाले लोगों एवं सीएम की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
-मुख्तार महोसिन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें