काशीपुर में रिचा श्रमिकों पर एसडीएम की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर श्रमिकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। इसमें कहा गया कि वह नवंबर का वेतन दिलाने की मांग को लेकर 18 जनवरी को एसडीएम कार्यालय गए थे लेकिन एसडीएम बिना श्रमिकों की बात सुने चले गए। इस पर वह लोग उनसे मिलने उनके आवास के बाहर चले गए। उन्हें अगले दिन पता चला कि एसडीएम ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। श्रमिकों ने दर्ज मुकदमे वापस लेने और नवंबर का वेतन दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश, अभय, अजय, जितेंद्र, राजकुमार, राम किशन आदि थे।