मोबाइल के पैसों को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। मौके पर पहुंचे दोनों के समर्थकों के बीच लाठी डंडे, तलवारे और पथराव हो गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। मौका पाकर दोनों पक्ष इधर उधर खिसक गये। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नही दी गई है।
पुलिस के अनुसार चीनी मिल कालोनी निवासी अनिल कुमार ने जैद अंसारी से मोबाइल लिया था।
मोबाइल गुम हो गया। मोबाइल के पैसों को लेकर बुधवार को देर शाम चीनी मिल जीएम रोड पर अनिल कुमार और जैद अंसारी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली गलौच और हाथापाई हो गई। सूचना पर दोनों के समर्थक आ धमके। जिस पर लाठी डंडे चले। एक समर्थक ने तलवार निकाल ली। जिस बवाल हो गया। लोगों की भीड़ लग गई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी भी आ धमका।
बताते हैं कि एक पक्ष के समर्थकों ने पथराव कर दिया। जिसमें मारुति जैन कार के शीशे टूट गये। जैन कार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की बताई गई है। सूचना पर सीओ मिथलेश कुमार सिंह, कोतवाल ओपी शर्मा, एसएसआई अरुण कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।