सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   aditya sachdev get 69.60% in cbse 12th exam

मौत के बाद 12वीं में पास हुआ आदित्य, नंबर देखकर चौंक गया भाई

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
aditya sachdev  get 69.60% in cbse 12th exam
रोडरेज में हो चुकी है आदित्य की हत्या - फोटो : PTI
विज्ञापन

शनिवार को जब पूरे देश में सीबीएसई 12वीं नतीजे आने के बाद छात्र-छात्राएं और उनके परिजन एक दूसरे का मुंह मीठा कर रहे थे, उस समय बिहार के गया में स्वराजपुरी के एक घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। परिणाम का दिन उनके परिवार के लिए खुशियां ला सकता था, लेकिन तब जब उनका बेटा उनके पास होता। शनिवार को जब सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम आए तो रोडरेज में मारे गए आदित्य सचदेवा के भाई आकाश ने उसका परीक्षा परिणाम चेक किया जिसे देख कर वो खुश तो हुआ, लेकिन वो खुशी किसी काम की नहीं थी।



आकाश ने जैसे ही आदित्य का रिजल्ट चेक किया, तो उसके मुंह से निकला 'ओह माइ गॉड, उसे 69.60 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं, लेकिन अब उसका रिजल्ट कौन देखेगा?' अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में आकाश ने कहा मुझे अकेला छोड़ दीजिए, और हां मेरे माता पिता से मिलने की कोशिश मत करिएगा। वो और भी ज्यादा परेशान हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 7 मई को गया के कारोबारी श्याम सुंदर सचदेवा के बेटे आदित्य की रोडरेज के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर लगा था। रॉकी यादव की रेंजरोवर कार को आदित्य की स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos


इस मामले में जदयू की विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव सहित उसके दोस्त टेनी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन आदित्य के दोस्तों के बयान बदलने से मामला कमजोर होता जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले में ढिलाई बरतने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed