सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar ecotourism investors meet 2026 dam pond tourism project ppp model

Bihar News: बिहार में इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, 9 जून को होगी ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 27 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार सरकार 9 जून को ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’ आयोजित करने जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और निजी निवेश आकर्षित करना है। सरकार जलाशयों, डैम, तालाबों और पोखरों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना चाहती है।

bihar ecotourism investors meet 2026 dam pond tourism project ppp model
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आगामी 9 जून को ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’ आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और निजी निवेशकों को आकर्षित करना है। सरकार राज्य के विभिन्न जलाशयों, तालाबों, पोखरों और अन्य प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए निवेशकों को परियोजनाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।



दो समूहों में तैयार की गई परियोजनाएं

विभाग की ओर से निवेश के लिए दो प्रमुख समूह बनाए गए हैं। ग्रुप ए के तहत जलाशय आधारित इको-टूरिज्म परियोजनाएं शामिल की गई हैं। वहीं ग्रुप बी में तालाब, पोखर और अन्य जल निकायों से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग का कहना है कि इन परियोजनाओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


PPP मॉडल के तहत मिलेंगी कई सुविधाएं

सरकार इन परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित करेगी। इसके अंतर्गत चयनित निवेशकों को 30 वर्षों के लिए भूमि या स्थल लीज पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा परियोजनाओं से जुड़ी आवश्यक विभागीय अनुमतियां भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Trending Videos


वायबिलिटी गैप फंडिंग से मिलेगी आर्थिक मदद

परियोजनाओं को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए सरकार वायबिलिटी गैप फंडिंग के जरिए वित्तीय सहायता देने की भी योजना बना रही है। विभाग का मानना है कि इससे निजी निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी और राज्य में इको-टूरिज्म के नए अवसर विकसित होंगे।

27 डैम और 247 तालाब-पोखर किए गए चिन्हित

इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट को लेकर पिछले रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी। यह बैठक विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य के 27 डैम और 247 तालाब एवं पोखर स्थलों को विकास के लिए चिन्हित किया गया है।
 

ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

कई निवेशकों और संस्थाओं ने लिया हिस्सा

बैठक में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनिल कुमार, सीकेसीपीएल आर्किटेक्ट्स के डायरेक्टर शोभित राज, बिहार होटल्स के सीनियर एडवाइजर एसपी सिन्हा, होटल मौर्या की वाइस प्रेसिडेंट ऋचा सिन्हा, बीएआई के स्टेट चेयरमैन मणिकांत और लेमन ट्री होटल के मनीष कुमार समेत करीब 25 निवेशकों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संपर्क के लिए जारी की जानकारी

विभाग की ओर से बताया गया है कि इको-टूरिज्म परियोजनाओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक निवेशक biharecotourismsociety@gmail.com पर ईमेल या मोबाइल नंबर 8986153336 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed