सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   how to check result Csbc Bihar Police constable result bihar news today in hindi

Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 27 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Police Constable Result : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिहार में सिपाहियों की भर्ती पर मुहर लग गई। 19838 अभ्यर्थियों को सिपाही की वर्दी मिलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बुधवार को रिजल्ट जारी किया।

how to check result Csbc Bihar Police constable result bihar news today in hindi
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 19 हजार 838 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची और परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसकी जानकारी चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत आयोजित की गई थी।


छह चरणों में हुई थी लिखित परीक्षा

जितेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा जुलाई और अगस्त 2025 में छह चरणों में आयोजित की गई थी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक पटना में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण

भर्ती प्रक्रिया में कुल 17 लाख 6 हजार 628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 13 लाख 30 हजार 121 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा के आधार पर 99 हजार 690 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 79 हजार 932 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए।पीईटी में शामिल होने वालों में 50 हजार 477 पुरुष, 29 हजार 426 महिलाएं और 29 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन
Trending Videos


बिहार पुलिस और विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए हुआ चयन

पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर कुल 19 हजार 838 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। इनमें 16 हजार 852 अभ्यर्थियों का चयन बिहार पुलिस के लिए और 2 हजार 986 अभ्यर्थियों का चयन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में 12 हजार 509 पुरुष, 7 हजार 312 बिहार मूल की महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं।

आरक्षण श्रेणी के अनुसार चयन

अंतिम चयन सूची में सामान्य वर्ग के 7 हजार 935 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1 हजार 983, पिछड़ा वर्ग के 2 हजार 381, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3 हजार 571, अनुसूचित जाति के 3 हजार 174, अनुसूचित जनजाति के 199 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 595 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

20 जून से देना होगा योगदान

चयन पर्षद के अध्यक्ष ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक संबंधित नियुक्ति प्राधिकार के समक्ष योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम और चयन सूची केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed