{"_id":"6a16eff07aacb8eaab09c7e6","slug":"bihar-high-alert-for-bakrid-flag-march-social-media-monitoring-police-security-preparations-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बकरीद से पहले बिहार में हाई अलर्ट, सुबह 4 बजे से फ्लैग मार्च; सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बकरीद से पहले बिहार में हाई अलर्ट, सुबह 4 बजे से फ्लैग मार्च; सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Wed, 27 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
बकरीद के मद्देनजर बिहार सरकार ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
डीजीपी विनय कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीएम, एसपी, डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह बकरीद भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होनी चाहिए।
सुबह से फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश
प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकरीद की सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी लगातार निगरानी की जाए। किसी भी इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी जिले पहले से पूरी तैयारी रखें।
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी
बैठक के दौरान डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी स्थलों और संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण बल, जिला पुलिस और अन्य जवान लगातार रूट मार्च करेंगे। डीजीपी ने निर्देश दिया कि दंगा नियंत्रण वाहनों और पर्याप्त बॉडी सूट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विनय कुमार ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जाएगा। सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि लगातार पेट्रोलिंग की जाए और खासतौर पर रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
सुबह चार बजे से शुरू होगा फ्लैग मार्च
डीजी (स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने कहा कि सभी जिलों में पुलिस अधिकारी सुबह चार बजे से फ्लैग मार्च शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मिश्रित आबादी वाले धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि सौहार्द बना रहे। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर काम करने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता
बैठक में स्पष्ट किया गया कि पूरे राज्य में शांति, सौहार्द और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos