{"_id":"6a15a6a30cb7de2876059697","slug":"samastipur-rjd-muslim-mlc-cow-national-animal-announced-to-do-pm-letter-wrote-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4325127-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: RJD के मुस्लिम MLC ने खेला बड़ा दांव! गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री को लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: RJD के मुस्लिम MLC ने खेला बड़ा दांव! गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री को लिखा खत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: समस्तीपुर से राजद के विधान पार्षद मोहम्मद सोहैब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। सोहैब ने दावा किया कि इससे गौ-संरक्षण को मजबूती मिलेगी और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
राजद एमएलसी कारी शोएब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इन दिनों मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। अलग-अलग राज्यों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान पार्षद मोहम्मद सोहैब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।
गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक
मोहम्मद सोहैब ने अपने पत्र में कहा कि गाय केवल एक जानवर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और गांव की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौ-संरक्षण को मिलेगी मजबूती
सोहैब ने कहा कि यदि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाता है, तो इससे देशभर में गौ-संरक्षण को और मजबूती मिलेगी। साथ ही लोगों के बीच जागरूकता भी बढ़ेगी और गायों के संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।
Trending Videos
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय की बड़ी भूमिका
उन्होंने कहा कि गाय का महत्व केवल धार्मिक नजरिए से नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था में भी इसकी बड़ी भूमिका है। खेती-किसानी, दुग्ध उत्पादन और गांवों के रोजमर्रा के जीवन में गाय आज भी अहम आधार बनी हुई है।
लाखों परिवारों की आय का जरिया
मोहम्मद सोहैब ने कहा कि गांवों में लाखों परिवारों की आय और रोजगार किसी न किसी रूप में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने वाला कदम साबित हो सकता है।
भारतीय संस्कृति को मिलेगी नई मजबूती
अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई मजबूती मिलेगी। आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और भारतीय मूल्यों के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें: सड़क पर अचानक आए मवेशी, पलट गई पुलिस की गाड़ी! थानाध्यक्ष समेत 6 घायल, मचा हड़कंप
सरकार से सकारात्मक फैसले की उम्मीद
मोहम्मद सोहैब ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार इस मांग पर सकारात्मक फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने वाला कदम साबित हो सकता है।