सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   21-Year-Old Woman in Saharsa Over Dowry Demands After Giving Birth to Baby Girl Bihar News

Bihar News: “10 लाख लेकर आना, वरना मर जाना”; बेटी जन्म देने के बाद नवविवाहिता ने फंदे से दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय नवविवाहिता निधि कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

21-Year-Old Woman in Saharsa Over Dowry Demands After Giving Birth to Baby Girl Bihar News
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बेटी को जन्म देने के बाद से ससुराल वाले उसे अपनाने को तैयार नहीं थे और लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


2025 में हुई थी शादी, पति दिल्ली में करता है नौकरी

मृतका की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी रोशन कुमार की 21 वर्षीय पत्नी निधि कुमारी के रूप में हुई है। निधि दो भाइयों में इकलौती बहन थी। उसका मायका बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित हरियो गांव में है। मृतका के भाई संजय यादव ने बताया कि 28 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार निधि की शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति रोशन कुमार उसे दिल्ली के दया बस्ती, आनंद पर्वत स्थित अपने कमरे पर लेकर चला गया था, जहां वह प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में 15 लाख खर्च, फिर भी मांगे 10 लाख रुपये

परिजनों के मुताबिक शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ ही महीने बाद ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर निधि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों ने बताया कि बेटी को प्रताड़ना से बचाने के लिए करीब छह महीने पहले एक लाख रुपये भी भेजे गए थे, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos


गर्भवती होने पर दिल्ली में अकेला छोड़ने का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद निधि के साथ अत्याचार जारी रहा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को ससुराल वाले उसे शॉपिंग कराने के बहाने दिल्ली के करोल बाग ले गए और वहां अकेला छोड़कर फरार हो गए। निधि ने रोते हुए फोन पर परिजनों को पूरी बात बताई थी। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके हरियो गांव लौट आई।

बेटी पैदा होने के बाद बढ़ी प्रताड़ना

परिजनों के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को निधि ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार में बच्ची के जन्म से खुशी का माहौल था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे नाराज था। आरोप है कि पति, ससुर, देवर और ननद फोन पर लगातार ताना मारते थे। वे कहते थे कि बेटी पैदा हुई है, अब 10 लाख रुपये लेकर ही वापस आना, नहीं तो वहीं मर जाना। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर निधि ने 26 मई की रात मायके में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed