सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   manorama devi surrender in court

मनोरमा देवी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
manorama devi surrender in court
मनोरमा देवी ने किया सरेंडर - फोटो : ANI
विज्ञापन

गया रोडरेज के आरोपी रॉकी यादव की मां और निलंबित जेडीयू विधायक मनोरमा देवी ने गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद मनोरमा देवी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


 

मनोरमा देवी के खिलाफ बिहार सरकार ने गिरफ्तारी का वांरट जारी किया है। वारंट जारी होने के बाद से ही मनोरमा देवी फरार थीं। मनोरमा देवी पर शराब बंदी के कानून को तोड़ने का आरोप है। बिहार के गया में इनके घर पर शराब मिली थी, जबकि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर न्यायिक हिरासत में भेजी गईं मनोरमा देवी ने कहा है कि उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके घर में शराब की कोई बोतल नहीं मिली है। मनोरमा देवी का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है और यह काम बीजेपी का है।
विज्ञापन
Trending Videos



कैसे मिली थीं शराब की बोतलें

manorama devi surrender in court
मनोरमा देवी के घर में मिली थीं शराब की बोतलें

कुछ दिन पहले ही कहासुनी के बाद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने आदित्य नाम के एक लड़के पर गोली चला दी थी, जिसके चलते उसकी हत्या हो गई। जब पुलिस इस मामले में रॉकी की तलाश करने मनोरमा देवी के घर पहुंची थी तो वहां पर उन्हें शराब की बोतलें मिली थीं, जिसके बाद सरकार की तरफ से मनोरमा देवी पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार मनोरमा देवी के घर से शराब की 6 बोतलें बरामद की गई थीं। हालांकि, उस समय मनोरमा देवी के खिलाफ शराब की बोतलें रखने के आरोप में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुनील कुमार ने बताया कि शराब की बोतलें मिलने के बाद भी मनोरमा देवी के खिलाफ एफआईआर इसलिए दर्ज नहीं की गई, क्योंकि बिहार में सामान्यतया महिलाएं शराब नहीं पीती हैं। एफआईआर में मनोरमा के पति विंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव का नाम था, जो पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed