सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cm samrat chaudhary visit at motipur in sahyog shivir alert mode district administration Muzaffarpur Bihar

Bihar: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, 288 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड में सहयोग शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा माना जा रहा है। इस दौरान वे जिले को 288.16 करोड़ रुपये की 109 विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

cm samrat chaudhary visit at motipur in sahyog shivir alert mode district administration Muzaffarpur Bihar
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम होने जा रहा है। वह सहयोग शिविर में भाग लेने के लिए आ रहे हैं और दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसको लेकर हेलीपैड भी बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिले के मोतीपुर प्रखंड के परसौनी नाथ पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोसाईंपुर परिसर में आ रहे हैं।



शहर को मिलेगी 109 विकास योजनाओं की सौगात
वहीं इस दौरान जिले को 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करने जा रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य सरकार के भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग शिविर में योजनाओं की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 12 बजे गोसाईंपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और यहां आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सहयोग शिविर में कुल 12 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

एक ही जगह मिलेगा कई विभागों का लाभ
विभागों के इन स्टॉलों पर आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ भी लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिल सकेंगी। इसे लेकर विभागों द्वारा पूरी तैयारी की गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़ें: बदमाश भोला सिंह को बंगाल से लाया गया बिहार, आज कोर्ट में होगी पेशी, CBI ने सूरत से किया था गिरफ्तार

डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
इसको लेकर डीएम सुब्रत सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने देर शाम तक कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम संचालन से संबंधित सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed