सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   traceless teen dead body found in the bushes suspicious circumtance family block road Muzaffarpur Bihar

Bihar: घर से निकला किशोर मिला मृत, झाड़ियों में पड़ा था शव; साइकिल से हुई पहचान, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार से लापता 15 वर्षीय नितेश कुमार का शव सोमवार शाम नया रोड के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। मौके पर मिली साइकिल से उसकी पहचान हुई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।  

traceless teen dead body found in the bushes suspicious circumtance family block road Muzaffarpur Bihar
लापता किशोर का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार से लापता हुए एक किशोर का शव सोमवार देर शाम मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला जिले के सरैया प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव का है। मृतक की पहचान राजू राय के 15 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। नितेश कुमार का शव नया रोड के समीप झाड़ियों में मिला है। शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने नया रोड चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मौके से बरामद साइकिल के आधार पर किशोर की पहचान हुई।



रविवार सुबह घर से निकला था नितेश
दरअसल, जिले के पोखरैरा निवासी राजू राय का पुत्र नितेश कुमार रविवार 31 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपनी काले रंग की रेंजर साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में शव मिलने से मची सनसनी
सोमवार शाम जैतपुर थाना क्षेत्र के नया रोड के पास झाड़ियों में एक शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर की पहचान की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान होने पर शव नितेश कुमार का निकला।
विज्ञापन
Trending Videos


शव मिलने के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने नया रोड चौक को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मौके पर बुलाई गई एफएसएल टीम
घटना की सूचना पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़ें: बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है तथा मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed