सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Red alert of storm and rain in many districts including Patna; weather forecast

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश से लोग परेशान, वज्रपात की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 29 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather Forecast: बिहार सरकार ने आंधी-बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित हो सकता है। सरकार ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

Bihar Weather: Red alert of storm and rain in many districts including Patna; weather forecast
पटना में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार का मौसम बदल चुका है। शुक्रवार सुबह पटना में धूप नहीं निकली है। आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवा चल रही है। पटना में कई जगहों पर तेज हवा के झमाझम बारिश भी हो रही है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। पटना, औरंगाबाद, गया और पूर्वी चंपारण में खराब मौसम के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा गांव में दो मासूम बच्चियों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। गया के डुमरिया प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय दिनेश यादव की मौत हो गई। वह मवेशी चराने गए थे। वहीं पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदहिया निवासी मनोज सिंह की मौत बरगद के पेड़ के नीचे दबने से हो गई। वह बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिपे थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण बरगद का पेड़ गिर गया। इधर, औरंगाबाद में विद्यालय परिसर में वज्रपात की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई।




इधर, बिहार में वज्रपात की घटनाओं में पटना और औरंगाबाद में दो-दो, गया में तीन, सारण में एक और खगड़िया में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन घटनाओं पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को सभी मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, वज्रपात से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और यथासंभव घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना, गया, पूर्वी चंपारण, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटों के भीतर कई इलाकों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
Trending Videos


बिहार के किन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली और शेखपुरा समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, गया, पटना, नालंदा और पूर्वी चंपारण के सभी प्रखंडों में तेज हवा का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
TRE-4 Bihar Teacher : नीतीश कुमार से मिले छात्र नेता, 46 हजार से अधिक पदों पर जल्द विज्ञापन निकालने की रखी मांग

अधिकतम तापमान में कितनी गिरावट होगी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?

  • पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें
  • बिजली के खंभों और खुले मैदानों से बचें
  • किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं
  • वाहन सावधानी से चलाएं
  • मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें
  • प्रशासन अलर्ट मोड पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed