सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sanjay Sarawagi new committee team announced BJP Party Patna Bihar News

Bihar BJP Party : संजय सरावगी की कमिटी की नई टीम घोषित, 14 उपाध्यक्ष और 5 बने महामंत्री

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 29 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपनी नई प्रदेश टीम और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के बाद इस नई टीम की घोषणा की गई। 

Sanjay Sarawagi new committee team announced BJP Party Patna Bihar News
संजय सरावगी
विज्ञापन

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को अपनी नई प्रदेश टीम और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के बाद इस नई टीम की घोषणा की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि इस नई कमिटी में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं, सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: फिर क्यों सिंगापुर जा रहे राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद? कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


14 उपाध्यक्ष बनाए गए
भाजपा की इस नई टीम में संगठन को मजबूत करने के लिए 14 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, पवन जायसवाल और प्रणव कुमार यादव सहित राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, संतोष रंजन राय,नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, औरंगाबाद के मुकेश शर्मा, शिला कुशवाहा,और बलराम मंडल शामिल हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश से लोग परेशान, वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

 5 महामंत्री के साथ 14 प्रदेश मंत्री बने 
इसके अलावा धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, सरोज रंजन पटेल, नितिन अभिषेक और राजेश झा उर्फ राजू झा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेन्द्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा और दिवाकर सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार के सभी प्रखंडों में खुलेंगे मॉडल स्कूल, वीर सावरकर पर रिसर्च कराएगी सरकार; सीएम ने की घोषणा

इनको भी मिली जिम्मेदारी 
इसके अलावे विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह  को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सिन्हा के साथ अंकुर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय मंत्री और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed