सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia minor girl kidnapping viral sindoor video pocso case rajkishore singh

Bihar News: रात में गायब हुई छात्रा, सुबह वायरल हुआ सिंदूर भरते वीडियो, पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र की परोरा पंचायत में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित शादी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक राजकिशोर सिंह नाबालिग की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है।

purnia minor girl kidnapping viral sindoor video pocso case rajkishore singh
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित तौर पर शादी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने के.नगर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही 23 वर्षीय युवक राजकिशोर सिंह और उसके सहयोगी रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र की परोरा पंचायत की बताई जा रही है।


रात में घर से गायब हुई नाबालिग छात्रा

दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि 24 मई की रात करीब 10 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद पता चला कि गांव के ही वार्ड संख्या-15 निवासी राजकिशोर सिंह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। आरोप है कि इस काम में गांव के ही रोहित कुमार ने भी आरोपी की मदद की और लड़की को छिपाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में आरोपी युवक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि यह वीडियो खुद आरोपी युवक ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos


परिजनों ने जबरन शादी और अपहरण का लगाया आरोप

पीड़िता के परिवार ने इस मामले को प्रेम प्रसंग मानने से साफ इनकार किया है। परिवार का कहना है कि यह नाबालिग लड़की का अपहरण और जबरन शादी का मामला है। मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने परिवार की सामाजिक छवि खराब करने के इरादे से वीडियो वायरल किया है।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप

परिजनों के मुताबिक, जब वे आरोपी के घर बेटी की जानकारी लेने पहुंचे तो लड़के के पिता भीम सिंह, मां चनियां देवी और भाई करण कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए के.नगर थाना पुलिस ने 25 मई को अपहरण, मारपीट, धमकी और POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील है। पुलिस साइबर सेल की मदद से वायरल वीडियो, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता नाबालिग छात्रा को सुरक्षित बरामद करना है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed