Patna: उमानाथ घाट पर नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच श्राद्ध में आई युवती गंगा में डूबी
Patna: पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह श्राद्ध कर्म के बाद स्नान करने गई तीन युवतियां गंगा में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवतियों को बचा लिया, जबकि 18 वर्षीय काजल कुमारी नदी में लापता हो गई। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब गुरुवार को नाव पलटने की घटना के बाद घाट पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें पहले से तैनात थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की काशी कहे जाने वाले बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर आज लगभग साढ़े नौ बजे श्राद्ध कर्म में आई तीन लड़कियां स्नान के दौरान डूबने लगीं, जिसमें से मौके पर मौजूद लोगों ने दो को किसी तरह बचा लिया, वहीं एक 18 वर्षीय युवती डूब गई। बता दें कि गुरुवार को नाव पलटने से सात लोग डूब गए थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि दो अभी भी लापता हैं। उनकी खोजबीन के लिए उमानाथ गंगा घाट पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, अंचलाधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। इसके बावजूद प्रशासन के सामने यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
डूबने वाली युवती की पहचान
बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय काजल कुमारी नामक युवती गंगा नदी में डूब गई है, जो रहुई थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
श्राद्ध कर्म के बाद स्नान करने पहुंचा था परिवार
काजल की मां ने बताया कि युवती के दादा की मौत हो गई थी, जिसके श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए पूरा परिवार उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान तीन युवतियां डूबने लगीं, जिसमें से दो को बचा लिया गया, लेकिन काजल गंगा में समा गई।
ये भी पढ़ें: पटना में आसमानी कहर! ठनका गिरते ही मच गई चीख-पुकार, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत
परिवार के साथ घाट पर मौजूद थे 20 से 25 लोग
काजल के पिता सीताराम चौधरी ने बताया कि श्राद्ध कर्म के बाद पूरे परिवार के 20 से 25 लोग एकजुट होकर गंगा स्नान के लिए आए थे। परिवार के सभी लोग बारी-बारी से स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों युवतियां एक साथ स्नान करने गईं और डूबने लगीं।