{"_id":"69906bcc4b8b48c35402e205","slug":"bihar-news-private-hospital-owner-arrested-for-atm-card-swapping-sent-to-jail-after-public-fury-purnea-news-c-1-1-noi1375-3950886-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेदपोश अपराधी: अस्पताल संचालक ही निकला ATM ठग, रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने कूटा; अब सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेदपोश अपराधी: अस्पताल संचालक ही निकला ATM ठग, रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने कूटा; अब सलाखों के पीछे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित एटीएम बूथ पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक निजी अस्पताल संचालक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी मो. इम्तियाज को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
निजी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अपराध की दुनिया में चेहरों की पहचान अब मुश्किल होती जा रही है। पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरत में डाल दिया है। पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल संचालक एटीएम कार्ड की हेराफेरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के बदले हुए स्वरूप ने पुलिस और आम जनता को हैरान कर दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग के पास हुई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहायक खजांची थाना क्षेत्र निवासी मो. इम्तियाज के रूप में हुई है।
मूल एटीएम कार्ड बदल लिया
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मो. इम्तियाज गुलाबबाग स्थित एक एटीएम बूथ पर घात लगाकर खड़ा था। जैसे ही एक कार्ड धारक पैसे निकालने पहुंचा, इम्तियाज ने मदद के बहाने झांसा देकर उसका मूल एटीएम कार्ड बदल लिया।
हालांकि, इस बार उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। वहां मौजूद सजग लोगों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और कार्ड बदलते ही उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी की करतूत सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। बाद में उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पनोरमा ग्रुप पर 66 घंटे की IT रेड से मचा हड़कंप, नकदी और गहने बरामद; जानें क्या बोले सीएमडी?
सफेदपोश छवि की आड़ में ठगी का धंधा जारी रखा
हैरानी की बात यह है कि अस्पताल चलाने वाला इम्तियाज पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी हरदा क्षेत्र में लोगों ने उसे एटीएम कार्ड की अदला-बदली करते हुए पकड़ा था और पुलिस को सौंपा था। बावजूद इसके, उसने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा और अपनी सफेदपोश छवि की आड़ में ठगी का धंधा जारी रखा।
वहीं, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मो. इम्तियाज को एटीएम कार्ड की हेराफेरी के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Trending Videos