{"_id":"698f422009ae43454f0c7422","slug":"purnea-road-accident-speeding-bus-crushes-two-friends-to-death-on-nh-107-angry-locals-block-highway-for-4-hours-purnea-news-c-1-1-noi1375-3949072-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिया में एनएच 107 पर काल बनी तेज रफ्तार बस: दो दोस्तों को रौंदा, ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिया में एनएच 107 पर काल बनी तेज रफ्तार बस: दो दोस्तों को रौंदा, ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया के जानकीनगर में एनएच 107 पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों, राजेश और सुशील की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस ने बस ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क जाम करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया-सहरसा एनएच 107 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकीनगर थाना क्षेत्र के विनोबा ग्राम चौक के समीप एक अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को इतनी बेरहमी से रौंदा कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर करीब चार घंटे तक एनएच जाम रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मृतकों की पहचान विनोबा ग्राम निवासी राजेश यादव (32 वर्ष) और सुशील राय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेश अपने दोस्त सुशील के साथ किसी जरूरी काम से मधेपुरा जिले के मुरलीगंज जा रहे थे। जैसे ही वे विनोबा ग्राम चौक के पास पहुँचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें; होली पर घर आने का वादा अधूरा: सहरसा में नदी किनारे मिले सिरकटे शव की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या से सनसनी
Trending Videos
टक्कर के बाद स्थानीय लोगों को जुटता देख, बस का चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। दो जवानों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। चिलचिलाती धूप में करीब 4 घंटे तक एनएच-107 पर प्रदर्शन जारी रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पेशे से ड्राइवर राजेश अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वे ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। सुशील अभी अविवाहित थे और परदेस में एक बैटरी फैक्ट्री में काम करते थे। वे कुछ ही दिन पहले छुट्टियां बिताने घर आए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष परिलक्षित पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को ज़ब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।