{"_id":"6a1652bac18479fdd605b262","slug":"a-young-woman-was-abused-before-her-wedding-in-gopalganj-the-police-arrested-both-the-main-accused-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4327682-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी से पहले युवती से सामूहिक दुष्कर्म; पिता विदेश में, बेटे के साथ मां गई थी बहन के घर, तभी हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी से पहले युवती से सामूहिक दुष्कर्म; पिता विदेश में, बेटे के साथ मां गई थी बहन के घर, तभी हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के बैकुंठपुर में शादी से पहले युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर में अकेली युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।
आरोपियों ने वीडियो किया रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी आगामी नवंबर महीने में तय थी और घर में उसकी तैयारियां चल रही थीं। युवती के पिता रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। वह अपनी मां और 10 वर्षीय छोटे भाई के साथ घर पर रहती थी। घटना वाली रात उसकी मां किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, जबकि युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान देर रात गांव के ही दो युवक घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आए। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
आरोपियों से पूछताछ जारी
घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में बैकुंठपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात ही दोनों नामजद आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गंगा में डूब रहे युवक को नाविकों ने बचाया, पीएचसी के बाहर तड़पता रहा मरीज; लगे लापरवाही के आरोप
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कड़ी सजा देने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos