{"_id":"6a240516d23b6d2686074e66","slug":"ceo-pays-mumbai-auto-driver-15000-instead-of-156-but-got-surprised-after-he-sent-back-money-viral-story-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Story: व्यापारी ने 156 की जगह भेज दिए 15682 रुपये, ऑटो ड्राइवर के इस कदम ने जीत लिया दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Story: व्यापारी ने 156 की जगह भेज दिए 15682 रुपये, ऑटो ड्राइवर के इस कदम ने जीत लिया दिल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Story: मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी ने लोगों को दिल जीत लिया है। एक व्यापारी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने ऑटो ड्राइवर के रूप में जल्दबाजी में 15,682 रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन किराया सिर्फ 156 रुपये था।
व्यापारी ने 156 की जगह भेज दिए 15682 रुपये, ऑटो ड्राइवर के इस कदम ने जीत लिया दिल
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Viral Story: डिजिटल पेमेंट के दौर में कभी-कभी एक छोटी सी गलती लोगों को भारी पड़ जाती है। इस गलती की वजह से लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। मुंबई के एक व्यापारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने जल्दबाजी में ऑटो का किराया देने के दौरान 156 रुपये की जगह 15,682 रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने ऐसी ईमानदारी दिखाई, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
कैसे हुई गलती?
मुंबई स्थित एक कंपनी के संस्थापक और सीईओ शुभम गुने ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव लोगों के साथ साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक विदेशी क्लाइंट सिर्फ एक दिन के लिए मुंबई आया था और उनसे सुबह 7 बजे मुलाकात तय थी। मीटिंग के लिए शुभम को देर हो रही थी। इसलिए जल्दी-जल्दी ऑटो से पहुंचे और बिल्डिंग के बाहर किराया देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर लगे। ऑटो का किराया 156 रुपये था, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में 15,682 ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने स्क्रीन भी नहीं देखी और सीधे मीटिंग के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीटिंग भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं
शुभम ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत ही खराब रही। उनको मीटिंग से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्हें लगा कि उन्होंने क्लाइंट पर अच्छा प्रभाव डालने का मौका गंवा दिया है। मीटिंग के बाद वह निराश होकर बाहर निकले, लेकिन बाहर उनका कोई इंतजार कर रहा था।
Trending Videos
Viral Video: ट्रेन में नहीं घुसा विशालकाय बक्सा तो खिड़की से लटकाया! वायरल वीडियो देखकर पकड़े लेंगे माथा
अभी भी ऑटो ड्राइवर कर रहा था इंतजार
शुभम ने बताया कि जहां पर ऑटो ड्राइवर ने उन्हें छोड़ा था, वह अभी भी उसी जगह पर खड़ा था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर उनके पास आया और बोला कि पेमेंट में कुछ गलती हो गई। पहले तो शुभम घबरा गए, लेकिन फिर उन्हें पता चला कि गलती उनकी ओर से हुई थी। अल्ताफ नाम के ड्राइवर ने उन्हें बताया कि उसके खाते में किराए से अधिक पैसे आ गए हैं और फिर उसने पैसे वापस कर दिए।
इसके बाद शुभम ने उससे कम से कम ऑटो का किराया लेने की बात कही, लेकिन उसने इंकार कर दिया। शुभम ने अपनी पोस्ट में बताया कि अल्ताफ ने उनसे कहा, सर, दिन की शुरुआत हम दोनों के लिए है।
El Nino: क्या भारत समेत दुनिया के लिए खतरनाक साबित होगा अल नीनो? डब्ल्यूएमओ ने दी बड़ी चेतावनी
एक हफ्ते बाद शुभम को मिली खुशखबरी
शुभम के मुताबिक, सात दिन बाद उसी विदेशी क्लाइंट का फोन आया। उसने उनके दोबारा संपर्क किया और साथ काम करने का फैसला किया। उन्होंने आगे कहा कि इस खबर को सुनते ही मेरा दिमाह सीधे उस दिन की सुबह पर गई, जब ऑटो ड्राइवर ने मेरे सबसे खराब दिनों में से एक दिन को बेहतर बनाने की कोशिश की। अब यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग अल्ताफ की तारीफ कर रहे हैं।