{"_id":"5ef1c3058ebc3e43053a3bf8","slug":"america-suspends-h1b-visa-may-affect-economy-accourding-to-nasscom","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच1-बी वीजा निलंबित करना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए होगा नुकसानदेह: नास्कॉम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एच1-बी वीजा निलंबित करना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए होगा नुकसानदेह: नास्कॉम
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर उद्योग के संगठन नास्कॉम ने मंगलवार को अमेरिका द्वारा कार्य वीजा को निलंबित किए जाने की घोषणा को गलत दिशा में उठाया गया कदम बताया है। इस संदर्भ में संगठन ने कहा है कि यह कदम अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित होगा।
नास्कॉम का कहना है कि अमेरिका के इस कदम से संभवत: और ज्यादा काम विदेशों में होने लगेगा क्योंकि वहां स्थानीय स्तर पर इस तरह का कौशल उपलब्ध नहीं हैं। नास्कॉम की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा सहित अन्य सभी विदेशी कार्य वीजा जारी करने के काम को साल के अंत तक के लिए निलंबित रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
24 जून को प्रभाव में आएगा नियम
यह वीजा भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पेशेवरों के बीच काफी प्रचलित है। ट्रंप ने इस घोषणा का मकसद मौजूदा आर्थिक संकट के दौरान अपना रोजगार खो देने वाले लाखों अमेरिकियों की मदद करना बताया। ट्रंप की घोषणा 24 जून को प्रभाव में आ जाएगी और इससे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पेशेवरों के बड़ी संख्या में प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Trending Videos
अमेरिकी और भारतीय कंपनियों पर पड़ेगा असर
इसके साथ ही कई अमेरिकी और भारतीय कंपनियों पर भी असर पड़ेगा जिन्हें अमेरिकी सरकार की तरफ से वित्तीय वर्ष 2020- 21 के लिए एच-1बी वीजा जारी किए गए हैं। यह वित्त वर्ष एक अक्तूबर 2020 से शुरू होगा।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नुकसान दायक
नास्कॉम ने एक वक्तव्य में कहा है कि, 'अमेरिका की कुछ गैर- आव्रजकों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा अन्य के लिए नई शर्तें थोपने की घोषणा अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नुकसान दायक है और यह गलत दिशा में उठाया गया कदम है। इस नई घोषणा से नई चुनौतियां खड़ी होंगी और कंपनियों पर विदेशों से अधिक काम करवाने का दबाव बढ़ेगा क्योंकि वहां स्थानीय स्तर पर इस तरह का कौशल उपलब्ध नहीं है।'