सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Of 27 May: Business News, corporate bonds, SEBI, INA Solar; News in Hindi

Business Updates: कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए जल्द आएगी नई टोकन व्यवस्था; आईएनए सोलर का शुद्ध लाभ 59.3% बढ़ा

बिजनेस अपडेट, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 27 May 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Of 27 May: Business News, corporate bonds, SEBI, INA Solar; News in Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऋण बाजार की सूरत बदलने के लिए सेबी एक बड़ा तकनीकी सुधार करने जा रहा है। सेबी ने कॉरपोरेट बॉन्ड्स के कारोबार और उसके सेटलमेंट को तेज व सुरक्षित बनाने के लिए डिजिटल लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) पर आधारित टोकनाइजेशन का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने का फैसला किया है। सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने में 6 से 9 महीने का समय लगेगा। उन्होंने निवेशकों को इसके जोखिम के प्रति भी आगाह किया। भारत में बॉन्ड्स की खरीद बिक्री बहुत कम होती है। तरलता कम होने के कारण निवेशकों के लिए समय से पहले बाजार से सुरक्षित बाहर निकलना काफी कठिन हो जाता है।
Trending Videos


क्या होता है टोकनाइजेशन?
इसका मतलब वित्तीय प्रतिभूतियों को ब्लॉकचेन या डिजिटल लेजर इंफ्रास्ट्रक्चर पर डिजिटल टोकन के रूप में बदलना है। जब किसी बॉन्ड को टोकन का रूप दिया जाता है, तो उसका सेटलमेंट तुरंत और पूरी तरह स्वचालित हो जाता है। इसके जरिये बॉन्ड्स के छोटे हिस्से बेचे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनए सोलर का शुद्ध लाभ 59.3% बढ़ा
सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लि. (आईएनए सोलर) ने वित्त वर्ष 2025-26 में दमदार प्रदर्शन करते हुए 2163.52 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया। कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 200.47 करोड़ रुपये हो गया। प्रति शेयर आय इस वर्ष 9.10 रुपये रही। कंपनी के चेयरमैन मनीष गुप्ता एवं एमडी विकास जैन ने कहा, कंपनी वर्तमान में 5.5 गीगावाट की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ देशभर में अपने नेटवर्क एवं उत्पादन क्षमताओं का विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed