सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused, released on bail, caught with firearm, sent to jail

जमानत पर छूटा आरोपी तमंचे के साथ दबोचा, भेजा जेल

Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused, released on bail, caught with firearm, sent to jail
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने हत्या के मामले में जमानत पर छूटे एक युवक को अब अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने दबदबा कायम करने के लिए तमंचा रखा हुआ था। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी सोमी (25) के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके वीरवार को उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सेक्टर-24 चौकी पुलिस बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचे के साथ घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास नाका लगाकर उक्त आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने जब तमंचे से संबंधित कागजात मांगे तो आरोपी दिखाने में असफल रहा। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ से तमंचा खरीदकर लाया था। सेक्टर-25 में हुए हत्या के मामले में आरोपी 2018 से जेल में था। वह 20 मई 2021 में जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed