जेटली ने ये कह बादल के दावों पर फेरा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं उप-प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। यह प्रकाश सिंह का अपना विचार हो सकता है और वह अपने स्तर पर ही यह ऐलान कर रहे हैं। कौन उप-प्रधानमंत्री बनेगा यह फैसला सरकार बनने पर पार्टी ही करेगी।
बादल के बयान से उनका कोई संबंध नहीं है।’ यह बात अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली ने कही। वह शनिवार को भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में अपने पहले चुनाव प्रचार कार्यालय का शुभारंभ करने के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने बादल के बयान से अपना पल्ला झाड़ लिया।
भाजपा के उच्च नेताओं में कोई फूट नहीं
जेटली ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार अमृतसर की सभी मुश्किलों का हल प्राथमिकता के आधार पर करेगी। मीडिया में आ रही खबरों पर जेटली ने कहा कि भाजपा के उच्च नेताओं में कोई फूट नहीं है।
देश के गुप्त दस्तावेज के मामले में जेटली ने कहा कि सभी मुल्कों में इन्हें सार्वजनिक करने की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन इस बारे में भारत के अंदर कोई न कोई कानूनी रास्ता निकाला जाना चाहिए, जिस से लोगों को अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का अधिकार मिल सके।
जेटली ने भाजपा के कई दागी उम्मीदवारों को टिकट देने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। इस अवसर पर भाजपा और अकाली दल के विभिन्न नेता भी मौजूद थे।
अमरिंदर कमजोर उम्मीदवार
जेटली ने दावा किया कि उनके मुकाबले चाहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आएं या फिर कोई और, वह बड़े अंतर के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर कमजोर उम्मीदवार है। वह खुद चुनाव लड़ने से भाग रहे थे।
कांग्रेस का हो रहा सफाया
जेटली ने कहा कि एनडीए गठजोड़ के साथ अलग-अलग क्षेत्रीय दल जुड़ रहे हैं और यूपीए का साथ दे रही क्षेत्रीय पार्टियां अलग हो रही हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस का देश भर में सफाया हो रहा है।
भाजपा धर्म निरपेक्ष पार्टी है और हर धर्म का सम्मान करती है। तीसरे मोर्चे के बारे में जेटली ने कहा कि तीसरा मोर्चा हमेशा फेल साबित हुआ है और लोग इसको भी तवज्जो नहीं देंगे। देश के हालातों को देखते हुए स्थिर सरकार की जरूरत है और यह स्थिरता सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। कहा कि सीमा पर व्यापार खुलने के साथ अमृतसर दोनों देशों के बीच व्यापार का केंद्र बनेगा।
यह कहा था बादल ने