{"_id":"6a2bd24d6a26d96dd4008d08","slug":"video-girl-dies-after-being-trapped-under-collapsed-kitchen-shed-during-storm-in-fazilka-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का में आए तूफान में रसोई का शेड गिरा, नीचे दबने से लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिल्का में आए तूफान में रसोई का शेड गिरा, नीचे दबने से लड़की की मौत
फाजिल्का के सीमावर्ती गांव झंगड़ भैणी में तूफान ने कहर बरपाया। आंधी-तूफान के कारण रसोई का सीमेंट का शेड उड़कर एक लड़की पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। घायल लड़की को इलाज के लिए फाजिल्का के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही लड़की के पिता का निधन हुआ था। अब उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। गांव निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि सुनीता रानी (18 साल) पुत्री मंगा सिंह गुरुवार को अपने घर में एक शेड के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान रसोई का सीमेंट शेड तेज हवाओं के कारण उड़कर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष बारिश और बाढ़ के कारण उनका मकान काफी जर्जर हो गया था। उसमें दरारें भी आ चुकी थीं, जिसके चलते शेड तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका।
6 महीनों के दौरान परिवार में तीसरी मौत
गांववासियों ने यह भी बताया कि लड़की के पिता का दो महीने पहले निधन हो चुका है। कुछ समय पूर्व उसके दादा का भी देहांत हो गया था। इस परिवार में पिछले छह महीनों के दौरान यह तीसरी मौत है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और हरसंभव मदद देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।