सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boeing in chandigarh airport

आज दोपहर बाद यहां ऑपरेट नहीं होंगी फ्लाइट्स

अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Dec 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
boeing in chandigarh airport
विज्ञापन
रनवे अपग्रेडेशन के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज दोपहर 1 बजे के बाद कोई फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी। कई विमानन कंपनियों को अपनी फ्लाइटें प्री-पोन और रद्द करनी पड़ीं। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जेट एयरवेज ने खास व्यवस्था की है।


जेट ने रविवार को बड़े विमान ऑपरेट करने का फैसला लिया है। रविवार को जेट एयरवेज एटीआर की बजाय बोइंग एयरक्राफ्ट ऑपरेट करेगा। ये विमान 160 सीटर होंगे, जबकि एटीआर में महज 62 सीटें ही होती हैं। ऐसे में शाम को रद्द हुई फ्लाइट के यात्रियों को भी सुबह की फ्लाइट में ही एडजस्ट कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। रविवार को जेट एयरवेज की तीन फ्लाइटें ही ऑपरेट होंगी। सुबह 11:35 और 12:10 बजे की फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ऑपरेट होगी।
विज्ञापन


इसके बाद अगली फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5:25 बजे चंडीगढ़-नई दिल्ली और शाम को 6:10 बजे की चंडीगढ़-जयपुर फ्लाइट रद्द की गई हैं।

स्पाइस की दो उड़ानें होंगी ऑपरेट
स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट सुबह 8:35 बजे दिल्ली जाएगी और दूसरी फ्लाइट दोपहर 12:40 बजे मुंबई जाएगी। शाम 7:20 पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

गो एयर की भी शाम 7:00 बजे की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट रद्द रहेगी। इंडिगो की दोपहर 2:40 की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट रद्द रहेगी।
 
मार्च तक की जानकारी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एयरफोर्स ने हर महीने के पहले और तीसरे रविवार को दोपहर एक बजे के बाद एयरपोर्ट बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में सभी एयरलाइंस को सूचित किया जा चुका है।

एयरलाइंस को फिलहाल मार्च तक यही सिलसिला जारी रहने की जानकारी दी गई है। इसी आधार पर कंपनियों ने अपनी बुकिंग और फ्लाइट शेड्यूल भी बदलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed