सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical Facilities in General Hospital Panchkula

पंचकूला जनरल अस्पताल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर

ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 20 Nov 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Medical Facilities in General Hospital Panchkula
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में अब मरीजों की और अच्छी देखरेख हो सकेगी। वीरवार से यहां छह नए आईसीयू मॉनिटर लगाए जाएंगे।



यहां पांच माह से मॉनीटर खराब थे और डॉक्टरों को मजबूरन मैनुअली धड़कनें चेक करनी पड़ती थी, जो खतरे से खाली नहीं था।

इस संबंध में लोक सर्वहितकारी के फाउंडर मेंबर राकेश अग्रवाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, एडिशनल चीफ सेक्रेट्री हेल्थ और डायरेक्टर हेल्थ को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ ऊषा गुप्ता ने बताया कि आईसीयू में पांच मॉनिटर हैं, जिनमें चार खराब हैं। इन मॉनिटरों की रिपेयर कॉस्ट ज्यादा आने की वजह से आईसीयू के लिए छह नए मॉनीटर मंगवा लिए गए हैं। वीरवार से इनकी इंस्टालेशन होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


क्या काम है इन मॉनीटर का
डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के बाद हृदय संबंधी बीमारियों और अन्य गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा जाता है। जनरल अस्पताल के आइसीयू वार्ड में पांच बेड है और प्रत्येक बेड के साथ आईसीयू स्क्रीन (मॉनिटर) लगाया गया है, लेकिन ज्यादातर मॉनीटर खराब होने की वजह से मरीजों की मैनुअली जांच की जाती रही है। रात के वक्त आईसीयू में एक नर्स के भरोसे सभी मरीज रहते हैं।

इसलिए है जरूरी
- रेग्यूलर हार्ट बीट देखने के लिए
- ब्लड प्रेशर की जांच के लिए
- ऑक्सीजन का सेचुरेशन मॉनिटर करने के लिए
- शरीर का तापमान का पता करने के लिए
- इसीजी (इलेक्ट्रो कॉर्डियोग्राफी) के लिए

कोट्स........

आईसीयू के पूरे सेटअप की रिपेयरिंग के लिए साढ़े बारह लाख रुपये की कंपनी ने डिमांड की थी। इसलिए छह नए मॉनीटर मंगवाए गए हैं। वीरवार से इंस्टॉलेशन की शुरुआत कर दी जाएगी।
- ऊषा गुप्ता, पीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed