{"_id":"8761b85b41fab4f4475d7410ce43e9e3","slug":"ment-of-the-conflict-intensified-after-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस के बाद मुलाजिमों का संघर्ष हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस के बाद मुलाजिमों का संघर्ष हुआ तेज
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 01 Dec 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा एसएसए-रमसा मुलाजिमों को जारी किए नोटिस के बाद शनिवार को माहौल पूरी तरह गर्मा गया। विभिन्न विभागों की मुलाजिम जत्थेबंदियां शिक्षा विभाग के मुलाजिमों के पक्ष में खुलकर उतर आईं।
सभी जत्थेबंदियों ने मुलाजिमों को संघर्ष में पूरी तरह सहयोग देने का वायदा किया है। वहीं, सरकार के खिलाफ संघर्ष की चेतावनी दी गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को फेज-8 स्थित शिक्षा विभाग आफिस के बाहर काफी संख्या में एसएसए-रमसा मुलाजिम जुटे।
इस दौरान कई मुलाजिम भलाई जत्थेबंदियों के नेता भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान पहले तो सरकार द्वारा मुलाजिमों को जारी किए गए नोटिस की निंदा की गई। साथ ही संघर्ष को तेज करने संबंधी रणनीति बनाई गई।
यूनियन के प्रधान तलविंदर सिंह एवं सचिव आशीष जुलाहा ने बताया कि मुलाजिमों में सरकार के नोटिस का कोई डर नहीं है। मुलाजिम उस समय तक संघर्ष पर रहेंगे। जब तक मुलाजिमों की मांगें पूरी नहीं होती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार मुलाजिमों को परेशान के लिए नई रणनीति बना रही है। जिसका सरकार को आने वाले दिनों में जवाब दिया जाएगा।
इस दौरान मुलाजिमों का नियमित धरना 41वें एवं नियमित धरना 13वें दिन में प्रवेश कर गया। जबकि जगमोहन सिंह व सिमरतपाल सिंह भूख हड़ताल पर रहे।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को शिक्षा विभाग ने मुलाजिमों को एक नोटिस जारी किया था। जिसमें नौकरी से गैर हाजिर रहने पर मुलाजिमों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया था।