सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested in 9th class girl's rape case

9वीं की छात्रा के दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested in 9th class girl's rape case
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो सप्ताह पहले सेक्टर-31 थाना अंतर्गत नौवीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला आया था। मामले में पुलिस ने रामदरबार निवासी सन्नी (19) को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-31 थाना अंतर्गत रहती हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसके साथ उक्त आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed