{"_id":"6a166b74950d550cd609f29e","slug":"angry-miscreants-attacked-three-people-including-a-father-and-son-with-a-knife-and-injured-them-in-raipur-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: घर के सामने नशा करने से रोका तो भड़के पिता-पुत्र, रायपुर में चाकू से हमला कर तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: घर के सामने नशा करने से रोका तो भड़के पिता-पुत्र, रायपुर में चाकू से हमला कर तीन को किया घायल
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 27 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारस नगर इलाके में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने एक ही परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारस नगर इलाके में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने एक ही परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पारस नगर निवासी अरुण साहू ने मोहल्ले में घर के सामने नशा कर रहे साहिल खान को वहां से हटने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और साहिल खान ने अपने पिता इस्माइल के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटा अनुज साहू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अरुण और अनुज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस, एसीपी कोतवाली और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos