सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh_modi_moslim voters

छत्तीसगढ़ः मुस्लिम मतदाताओं से डरी भाजपा का तिकड़म

अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Nov 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh_modi_moslim voters
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बीजेपी भले ही सत्ता में वापसी का दावा कर रही हो लेकिन कुछ सीटों पर मुस्लिम वोटरों का खौफ चुनाव लड़ रहे मंत्रियों में भी साफ नजर आ रहा है। ऐसे में बीजेपी ने मुस्लिम वोट बांटने या फिर लालच के जरिये मुसलमानों को वोट देने से रोकने की तिकड़म लगाई है।



ऐसा लगता है कि भाजपा सुनिश्चित करना चाहती है कि मुसलमानों के वोट अगर भाजपा को न मिलें तो इसका फायदा कांग्रेस को भी न मिले।

रायपुर की कम से कम तीन सीटों पर तो भाजपा मुसलमान मतदाताओं को कांग्रेस से दूर करने में लगी हुई है। 

रमन सरकार में बृजमोहन अग्रवाल को एक कद्दावर मंत्री के तौर पर जाना जाता है लेकिन उन्हें भी मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ने चिंता में डाल दिया है। यही वजह है कि रायपुर दक्षिण सीट से 24 मुस्लिम प्रत्याशियों को खड़ा किया गया है। हालांकि ये कोई नहीं बताता कि एकाएक इतने मुस्लिम उम्मीदवार क्यों खड़े हो गए लेकिन ये चर्चा आम है कि इसके पीछे भाजपा का ही हाथ है। इसके पीछे अग्रवाल की मंशा साफ नजर आती है, मुस्लिम वोट बंटे और उन्हें इसका सियासी फायदा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी केवल यहीं नहीं रुकी वो कुछ और पैंतरे भी आजमा रही है।

मुफ्त में जियारत

बीजेपी एक तरफ मुस्लिमों के वोट बांटने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ वो मतदान के दिन मुसलमानों को अजमेर की मुफ्त में जियारत का लालच भी दे रही है।

पैसे देकर जियारत के लिए अजमेर भेज रहे हैं। अजमेर का टिकट और वोटर कार्ड दिखाने पर एक हजार रुपए नकद राशि दी जा रही है।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक मुसलमान वोटरों को 17 और 18 नवंबर की ट्रेन की टिकटें दी गई हैं। अकेले रायपुर से ही करीब 250 परिवारों ने जियारत पर जाने के लिए सहमति दी है और कई परिवार रवाना भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है लेकिन मुससमान संगठन इस षडयंत्र को समझ रहे हैं और उन्होंने इसके खिलाफ पर्चे बांटे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह यह कहकर चुप्पी साधे हैं कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

बीजेपी की मुसलमान वोट बैंक को काटने की इस तिकड़म का पता चलते ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह इस मामले में छानबीन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed