{"_id":"6a16690b2e3fcc772100bc0f","slug":"chhattisgarh-will-be-hit-by-heat-for-three-more-days-then-weather-will-change-indications-of-rain-and-storm-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: छत्तीसगढ़ में तीन दिन और सताएगी लू, फिर बदलेगा मौसम; मौसम विभाग ने दी बारिश और आंधी के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: छत्तीसगढ़ में तीन दिन और सताएगी लू, फिर बदलेगा मौसम; मौसम विभाग ने दी बारिश और आंधी के संकेत
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 27 May 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बरकरार रहा। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बरकरार रहा। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि 29 मई के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
प्रदेश में बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और पेंड्रारोड समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में ग्रीष्म लहर की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर में बुधवार को भी गर्मी का असर बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन के समय तेज लू चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। राजनांदगांव एक बार फिर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos