{"_id":"69d750f3a680028f5207aa54","slug":"drones-to-track-criminals-raipur-police-launch-high-tech-operation-drone-surveillance-in-crowded-areas-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से ट्रैक होंगे गुंडे-बदमाश: रायपुर पुलिस का हाईटेक अभियान शुरू, भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से ट्रैक होंगे गुंडे-बदमाश: रायपुर पुलिस का हाईटेक अभियान शुरू, भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है। विशेष अभियान 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत अब संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई है।
भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है। विशेष अभियान 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत अब संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई है।
नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों—खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह में पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी वाले स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर ड्रोन से नजर रखना शुरू किया है।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य चाकूबाजी, गुंडागर्दी, निगरानी बदमाशों और फरार वारंटियों पर कड़ी नजर रखना है। ड्रोन सर्विलांस के साथ-साथ पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग भी लगातार की जा रही है, ताकि जमीनी स्तर पर भी निगरानी बनी रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से संदिग्ध गतिविधियों पर तेजी से नजर रखी जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करना संभव होगा। यह पहल शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Trending Videos