दंतेवाड़ा: डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
अरनपुर पुलिस थाना अंतर्गत गोंदरस जंगल में शनिवार सुबह पांच बजे नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली के शव बरामद हुए हैं। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने यह जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि अरनपुर पुलिस थाना अंतर्गत गोंदरस जंगल में शनिवार सुबह पांच बजे नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए । एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआरजी जवान जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे थे।
Chhattisgarh | Today at around 5:30 am,there was an exchange of fire between Dantewada DRG & maoists near Gonderas jungle (PS Aranpur, Dantewada district). Later during search operations, bodies of two female Naxal cadres were recovered from the spot: Dantewada SP Abhishek Pallav pic.twitter.com/2samUIiPNV
— ANI (@ANI) December 18, 2021