सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Discovery of unidentified body sparks panic murder suspected police investigating in GPM

GPM: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के पीपरडोल गांव के पास स्थित डेम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Discovery of unidentified body sparks panic murder suspected police investigating in GPM
अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका।।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के पीपरडोल गांव के पास स्थित डेम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है तथा हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने आज सुबह पिपरडोल इलाके में स्थित डेम में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना मरवाही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्ती की गई पर शव का शिनाख्त नही हो पाया।। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यक्ति की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पंचनामा और फोरेंसिक टीम भी मौके पर भेजी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।मृतक के गले मे श्री राम लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस आसपास के गांवों, थानों और गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग मामले के शीघ्र खुलासा किये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मरवाही पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।

 

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका।।

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed