कबीरधाम : सहसपुर लोहारा उपचुनाव में ईवीएम को लेकर विवाद, देर शाम हंगामा
कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार को हुए उपचुनाव के बाद देर शाम ईवीएम मशीनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद जब ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा किया जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार को हुए उपचुनाव के बाद देर शाम ईवीएम मशीनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद जब ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा किया जा रहा था, तभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने कुछ मशीनों के नंबरों में कथित अंतर होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।प्रत्याशियों का आरोप है कि मतदान से पहले जिन ईवीएम मशीनों के नंबर उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए गए थे, उनमें से 7 से 8 मशीनों के नंबर मतदान के बाद मिलान के दौरान अलग पाए गए। इसे लेकर ईवीएम बदलने की आशंका जताई गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। यदि किसी प्रत्याशी को आपत्ति है तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
82.40 प्रतिशत मतदान
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2066 पुरुष और 2171 महिला मतदाताओं सहित कुल 4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंच पदों के लिए भी मतदान
इसी दिन ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द और पोलमी में रिक्त पंच पदों के लिए भी मतदान कराया गया।
उड़ियाखुर्द (वार्ड क्रमांक-8) में 86.05 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 39 महिला और 35 पुरुष सहित कुल 74 मतदाताओं ने मतदान किया।
पोलमी (वार्ड क्रमांक-14) में 91.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 42 महिला और 30 पुरुष सहित कुल 72 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई