सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   ACB Raids Sushasan Tihar Camp Clerk Arrested Red-Handed While Accepting ₹40,000 Bribe Interrogation Underway i

Korba: सुशासन तिहार शिविर में ACB का छापा, 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में सुशासन तिहार” के तहत पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में चल रहे समाधान शिविर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। शिविर में ही सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

ACB Raids Sushasan Tihar Camp Clerk Arrested Red-Handed While Accepting ₹40,000 Bribe Interrogation Underway i
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में सुशासन तिहार” के तहत पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में चल रहे समाधान शिविर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। शिविर में ही सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। ACB की अचानक दबिश से पूरे शिविर में हड़कंप मच गया।



बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक में एंट्री कराने के लिए समाधान शिविर पहुंचे थे। वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 बाबू प्रदीप मिश्रा ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपए की घूस मांगी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत बिलासपुर ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जैसे ही शिक्षक अमृतलाल बघेल 40 हजार रुपए लेकर बाबू प्रदीप मिश्रा को देने पहुंचे, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने तुरंत आरोपी बाबू को हिरासत में ले लिया और शिविर में ही कोषा विभाग के एक कमरे में ले जाकर कड़ी पूछताछ शुरू की। ACB की इस कार्रवाई से समाधान शिविर में मौजूद अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी सहम गए।
विज्ञापन
Trending Videos


बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू प्रदीप मिश्रा पर वित्तीय अनियमितता को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद वह विभाग में जमा हुआ था और लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। जीपीएफ पासबुक की एंट्री जैसे छोटे काम के लिए भी वह खुलेआम पैसे मांगता था। “सुशासन तिहार” जैसे सरकारी कार्यक्रम के दौरान ही ACB की इस कार्रवाई से पूरे राजस्व और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बाबू से पूछताछ के बाद और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। ACB अब यह भी जांच कर रही है कि शिविर में और किन-किन लोगों से पैसे की मांग की गई है। फिलहाल ACB टीम आरोपी प्रदीप मिश्रा को अपने साथ ले गई है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में भी खलबली है।

korba

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed