सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Minor Under Pretext of Marriage; Accused Arrested in Kanker

कांकेर: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को गांव के ही युवक के द्वारा उसे शादी का झांसा देने के साथ ही उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन अनाचार कर रहा था।

Minor Under Pretext of Marriage; Accused Arrested in Kanker
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को गांव के ही युवक के द्वारा उसे शादी का झांसा देने के साथ ही उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन अनाचार कर रहा था। इस मामले की रिपोर्ट नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने में दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा 26 मई को थाना आकर मामला दर्ज कराते हुए बताइस की ग्राम आंवरी निवासी खिलेश्वर यादव द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसके साथ अनाचार कर रहा था। इसके अलावा नाबालिग के परिवार वालों को प्रेम संबंध की जानकारी देने की बात को लेकर बार बार धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। नाबालिग ने बताया कि आरोपी द्वारा 10 सितंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक लगातार जबरन अनाचार करता रहा। नाबालिग के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने थाना चारामा में धारा 64, 64(2)(ड), 87 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को धरदबोचा और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed