सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Deputy Chief Minister inspected development works in the city and issued instructions to complete the work on

जगदलपुर: उप मुख्यमंत्री ने शहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री अरुण साव ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

Deputy Chief Minister inspected development works in the city and issued instructions to complete the work on
कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री अरुण साव ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पावर हाउस चौक स्थित फिल्टर प्लांट तथा महारानी वार्ड में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नयामुंडा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए नागरिकों को बेहतर एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Trending Videos


इसके पश्चात उन्होंने पीजी कॉलेज धरमपुरा में लगभग 11 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी वार्ड में लगभग 79 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे पण्डरीतरई तालाब सौंदर्यीकरण कार्य तथा करीब 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से संचालित गंगामुड़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन

कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री

 

कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री

कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री

 

कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री

कार्यो का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed