{"_id":"57016a904f1c1b762ac810f6","slug":"trampling-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवा से कुचलकर बालक की मौत, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवा से कुचलकर बालक की मौत, जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। डिबुलगंज में अनपरा-रेणुकूट मार्ग पर लोझरा मोड़ के पास रविवार की रात आठ बजे हाइवा से कुचलकर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी अंकुश तथा पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग शुरू कर दी।
लोझरा निवासी रामप्यारे खरवार अपने छह वर्षीय बेटे रोहित को लेर दवा कराने के लिए डिबुलगंज आया हुआ था। रात आठ बजे के करीब पैदल ही हाइवे की पटरी से घर के लिए जा रहा था। वह जैसे ही लोझरा की तरफ जाने वाली रास्ते की तरफ मुड़ना शुरू किया, अनपरा की तरफ से आ रही हाइवा रोहित को कुचलते हुए निकल गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कलेजे के टुकड़े को मृत देख रामप्यारे वहीं बेसुध हालत में गिर पड़ा।
वाकए से गुस्साए लोगों ने हाइवा का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लिया गया। उधर, खबर मिलते ही भाजपा नेता भी पहुंच गए। ओंकार केशरी का कहना था कि इस इलाके में वाहनों की अधिकतम गति बीस किमी निर्धारित है लेकिन कोई भी वाहन इसका अनुपालन नहीं कर रहा है। खासकर कोयला, राखड़ लदे वाहनों की बेहिसाब रफ्तार आए दिन लोगों की जिंदगियां छीन रही हैं।
विज्ञापन
समाचार दिए जाने तक ग्रामीण जहां मामले में कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे।
Trending Videos