सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former captain anil kumble not interested to be Indian cricket Team Coach BCCI likely to recruit foreign coach

क्रिकेट: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की पहल बेकार, कुंबले नहीं बन पाएंगे टीम इंडिया के कोच, रिपोर्ट में खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Sep 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने की रेस से बाहर हो गए हैं। अब बीसीसीआई को विदेशी कोच की तलाश है। इस मामले पर एक सूत्र का कहना है कि न तो कुंबले वापस आना चाहते हैं और बीसीसीआई अधिकारी चाहते हैं। साल 2017 में कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Former captain anil kumble not interested to be Indian cricket Team Coach BCCI likely to recruit foreign coach
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के ऩए कोच की तलाश जारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसकी तैयारी में लगा हुआ है। टी-20 विश्व कप 2021 के बाद मौजूदा टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। बीते कुछ दिनों से नए कोच के लिए अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण के नाम लिए जा रहे हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुंबले टीम इंडिया के कोच नहीं बन पाएंगे। क्योंकि उन्हें वापस लाने का विचार बोर्ड के अधिकांश सदस्यों को प्रभावित नहीं कर पाया है। सूत्रों के अनुसार, न तो बीसीसीआई के ज्यादातर सदस्य और न ही कुंबले खुद इस भूमिका के लिए उत्सुक हैं। कुल मिलाकर अब बीसीसीआई को विदेशी कोच की तलाश है। 

कुंबले पहले भी रह चुके हैं कोच

अनिल कुंबले को साल 2016 में भारतीय क्रकेट टीम का कोच बनाया गया था। लेकिन वह ज्यादा समय तक टीम के कोच नहीं रह पाए और साल 2017 में कुंबले में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उस समय कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच अनबन की खबरें आई थीं। जिनमें कहा गया था कि विराट और कूंबले के बीच सहमति नहीं थी और दोनों के बीच कई बातों को लेकर मतभेद थे। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद कुंबले ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रवि शास्त्री को कोच बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किंग्स के कोच हैं कुंबले

मौजूदा समय में अनिल कुंबले आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के हेड कोच हैं। वह 2020 से इस टीम के इस पद पर बने हुए हैं। लेकिन कोच रहने के बावजूद कुंबले इस टीम को बहुत नहीं बदल पाए। साल 2020 में पंजाब की टीम अंकतालिका में छठे नंबर पर रही थी। बीते वर्ष टीम 14 में से सिर्फ छह मैच जीत पाई थी। इस साल भी टीम का प्रदर्शन बहुत उम्दा नहीं रहा है और 11 मैच खेलने के बाद अंकतालिका में छठे नंबर पर है। 

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने की पहल

अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनाया जाए इस पक्ष में सबसे ज्यादा सौरव गांगुली थी। साल 2017 में भी गांगुली चाहते थे कि कुंबले कोच बने रहें। लेकिन इस बार गांगुली के पहल करने के बाद भी बात बनती नहीं दिख रही है। क्योंकि बीसीसीआई में शामिल कई अन्य अधिकारी कुंबले को कोच बनाने से सहमत नहीं हैं। 

विदेशी कोच की तलाश

इस मालमे पर एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, कुंबले भी टीम इंडिया के कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं, रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि न तो कुंबले वापस आऩा चाहते हैं और न ही बीसीसीआई आधिकारी चाहते हैं। सिर्फ बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली कुंबले के पक्ष में थे। वहीं बीसीसीआई अब विदेश कोच की तलाश में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed