सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Sara Tendulkar played cricket in private jet video goes viral

प्राइवेट जेट में भी नहीं छूटा क्रिकेट का जुनून: सारा ने लपका कैच तो सचिन बोले- तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 12 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं...

Sachin Tendulkar Sara Tendulkar played cricket in private jet video goes viral
बेटी-बहू के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए सचिन - फोटो : Sachin Tendulkar (X-videograb)
विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद भी उनका खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आए। सचिन द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके परिवार के साथ बिताए गए हल्के-फुल्के और मनोरंजक पल देखने को मिलते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

प्राइवेट जेट बना क्रिकेट का मैदान
वीडियो में सचिन तेंदुलकर प्राइवेट जेट के केबिन के भीतर बल्ला थामे बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने सॉफ्ट रेड बॉल से गेंदबाजी उनकी बहू सानिया चांदोक कर रही हैं, जबकि बेटी सारा तेंदुलकर फील्डिंग करती नजर आती हैं। वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा, 'ऊंचाई चाहे कितनी भी हो, जुनून और जज्बा नहीं बदलना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा ने की विकेट की अपील, सचिन ने दिया मजेदार जवाब
वीडियो के दौरान एक गेंद पर सारा मजाकिया अंदाज में सचिन को आउट देने की अपील करती हैं। इस पर सचिन मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी। कभी भी नहीं।' उनकी यह बात सुनकर विमान में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।
विज्ञापन

उल्टा बल्ला पकड़कर खेलने लगे सचिन
इसके बाद सचिन ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए बल्ले को उल्टा पकड़ लिया और खेलने लगे। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'अगर मैं ऐसे बल्लेबाजी करूं तो शायद मुझे आउट करने की थोड़ी संभावना बन सकती है।' उनका यह अंदाज देखकर परिवार के सभी सदस्य ठहाके लगाने लगे।

आखिरकार सारा ने लिया कैच
कुछ देर बाद सारा के पास सचिन का कैच लेने का मौका आया, लेकिन वह कैच छोड़ बैठीं। हालांकि अगली ही गेंद पर उन्होंने शानदार कैच पकड़कर सचिन को आउट कर दिया। सचिन के आउट होते ही सारा खुशी से झूम उठीं। यह पल वीडियो का सबसे मनोरंजक हिस्सा बन गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सचिन तेंदुलकर का यह पारिवारिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी, हास्य भावना और क्रिकेट के प्रति उनके अटूट प्रेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सचिन के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि उनकी पहचान है। यही वजह है कि परिवार के साथ यात्रा के दौरान भी उनके हाथ में बल्ला नजर आता है।

फैंस को पसंद आया सचिन का पारिवारिक अंदाज
वीडियो में सचिन का मजाकिया और पारिवारिक रूप देखने को मिला, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। क्रिकेट से जुड़े रहने का उनका यह अंदाज एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed