सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
RR Inning
171/5 (17 ov)
Ravindra Jadeja 40(29)*
Vaibhav Sooryavanshi 96 (46)
Rajasthan Royals elected to bat

वैभव सूर्यवंशी को देख चौंक गया पाकिस्तान: यूसुफ ने की अफरीदी से तुलना तो भड़के फैंस; कामरान-बासित ने क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को भी हैरान कर दिया है। मोहम्मद यूसुफ ने उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से की, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। वहीं, कामरान अकमल और बासित अली ने वैभव को भविष्य का 'यूनिवर्स बॉस' तक बता दिया।

Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया - फोटो : ANI/twitter
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी, जिसने सबसे ज्यादा तहलका मचाया है, वह खिलाड़ी है वैभव सूर्यवंशी। 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने अपने दम पर टीम को क्वालिफायर-2 तक पहुंचाया है। लगभग हर मैच में उनके बल्ले से रन निकले हैं और स्ट्राइक रेट का तो क्या ही कहना। वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख पाकिस्तान भी चौंक गया है। इस 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज को लेकर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और रन मशीन के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ ने वैभव की तुलना शाहिद अफरीदी से की तो फैंस भड़क गए और कहा कि अफरीदी भी वैभव के सामने कुछ नहीं हैं। वहीं, कामरान अकमल और बासित अली भी वैभव की बल्लेबाजी देख चौंक गए हैं।
Trending Videos

Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
मोहम्मद यूसुफ - फोटो : PTI
सूर्यवंशी की तुलना शाहिद अफरीदी से!
वैभव सूर्यवंशी की तुलना लगातार क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों से हो रही है। कई विशेषज्ञ उन्हें डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यवंशी की तुलना पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से की है। यूसुफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा,
'15 साल के क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी मुझे युवा शाहिद अफरीदी की याद दिलाते हैं। निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से भरपूर। क्रिकेट का भविष्य आ चुका है!'

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
वैभव और गेल - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी का धमाका
वैभव आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और इस सीजन के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में सूर्यवंशी ने पांच चौके और 12 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। इस सीजन वह ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने 15 मैचों में 45.33 की औसत और 242.85 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। सूर्यवंशी इस सीजन सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा उन्होंने 55 चौके भी जड़े हैं।
विज्ञापन

Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
शाहिद अफरीदी - फोटो : PSL
अफरीदी ने भी कम उम्र में मचाया था तहलका
शाहिद अफरीदी ने भी अपने करियर के शुरुआती दौर में क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। साल 1996 में उन्होंने अपने पहले वनडे मैच की पारी में सिर्फ 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। यह रिकॉर्ड करीब 18 साल तक वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक रहा था।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हालांकि मोहम्मद यूसुफ का बयान सकारात्मक था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तुलना शाहिद अफरीदी से करना कुछ फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस तुलना को लेकर यूसुफ की आलोचना भी की। देखें तुलना पर सोशल मीडिया पर आईं प्रतिक्रियाएं






Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
कामरान अकमल - फोटो : PTI
कामरान अकमल क्या बोले?
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जब वैभव ने 38 गेंद में 93 रन की पारी खेली थी, तब कामरान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित के साथ मिलकर यूट्यूब पर एक शो किया था। इस दौरान कामरान ने कहा- इससे पहले मैंने इतनी विस्फोटक बैटिंग कभी नहीं देखी। पहले दो चार मैचों में होता था, लेकिन वैभव ने 60-70 प्रतिशत मैचों में ऐसा किया है। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा।' कामरान ने कहा- वैभव जब शुरू होते हैं तो कहते हैं कि गेंदबाज भाग कर क्यों आ रहे हैं, इनकी ऐसी की तैसी। दो साल से वैभव गेंदबाजों की इतनी धुनाई कर रहा है कि गेंदबाजों को समझ ही नहीं आ रहा कि कहां गेंदबाजी करें। वैभव ज्यादती कर रहे हैं गेंदबाजों के साथ। कम से कम थोड़ी इज्जत देनी चाहिए तेज गेंदबाजों को (हंसते हुए कहा)। इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए।'

Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
बासित अली - फोटो : twitter
बासित अली ने क्या कहा?
वहीं, बासित ने आरआर और सनराइजर्स के बीच मैच के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वैभव ने जो धुनाई की है न, तौब-तौबा। मिस्टर यूनिवर्स बॉस कौन था- गेल। लेकिन अब तो ये बच्चा यूनिवर्स बॉस बन चुका है। क्या बैटिंग की है- टॉप क्लास। 16 गेंद पर 54 और जिस बॉल पर वह आउट हुए, अगर वह छक्का हो जाता, तो गेल का रिकॉर्ड तो खत्म ही हो गया था। मुझे भरोसा है कि यह बच्चा आने वाले दिनों में गेल का रिकॉर्ड तोड़ देगा। उसने 29 गेंद में 97 रन बनाए, जिसमें 92 रन बाउंड्री से थे। 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं वैभव। लेकिन मैं ताली बजाना चाहूंगा राहुल द्रविड़ के लिए। एक करोड़ 10 लाख रुपये में उन्होंने वैभव को अपनी टीम में शामिल किया। द्रविड़ ने दुनिया को एक तोहफा दे दिया है। आने वाले दिनों में कोई गेंदबाज इससे बचने वाला नहीं है। जिस दिन यह आउट नहीं होगा, ये सारे गेंदबाजों को उड़ा देगा। पूरी दुनिया में छा जाएगा यह बच्चा। इंटरनेशनल क्रिकेट जब खेलेगा, तो यह सबकी धुनाई करेगा। वैभव जैसा खेल रहे हैं, खेलते रहें, दुनिया के गेंदबाज आपसे डरेंगे।'

Pakistan Reacts To Vaibhav Sooryavanshi’s IPL Blitz; Mohammad Yousuf’s Afridi Comparison Sparks Debate
जोस बटलर और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : RR Twitter
आरआर और गुजरात के बीच क्वालिफायर-2
राजस्थान रॉयल्स की टीम आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 का मुकाबला खेलेगी। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। जो टीम आज मैच जीतेगी, वह फाइनल में आरसीबी का सामना करेगी। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed